नई दिल्ली: हरियाणा के मशहूर गायक राजू पंजाबी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. राजू पंजाबी जिंदल अस्पताल में भर्ती थे. खबर है कि आज सुबह 4 बजे के आसपास उन्होंने दम तोड़ दिया. इससे हरियाणवी इंडस्ट्री भी पूरी सदमे में आ चुकी है. अचानक से हुई मृत्यु के कारण परिवार भी टूट कर बिखर चुका है. प्रदीप बुरा और पूजा हुड्डा ने इंडस्ट्री के साथ- साथ अपना निजी नुकसान बताया है क्योंकि राजू पंजाबी (Raju Punjabi) चढ़ता हुआ एक सितारा थे. बताया जा रहा है कि वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे, उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. राजू पंजाबी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव रावतसर में किया जाएगा. इन गानों से हुए थे मशहूर राजू पंजाबी की उम्र 40 साल थी. वो पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. राजू पीलिया से पीड़ित थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उनकी तबियत में सुधार आया और उन्हें घर भेज दिया गया था, लेकिन फिर अचानक तबियत खराब होने पर उन्हें दोबारा एडमिट कराया गया था. बता दें राजू फिलहाल हिसार के आजादनगर में रहते थे, उनकी मौत की सूचना मिलते ही उनके रिश्तेदार और प्र...
Digital Marketing Company in Jaipur, Triangle Digi is the best online marketing agency in Jaipur that offering result oriented digital marketing services.